June 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

जिला पंचायत सदस्य पद के दो उम्मीदवारों के नामांकन रद्द, नाम जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

… हाई कोर्ट की शरण में जाएंगे

चंपावत ।

जिले की 15 जिला पंचायत सीटों के लिए 65 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन कराए थे। जांच में दो नामांकन निरस्त किए गए हैं । अब मैदान में 63 उम्मीदवार बचे हुए हैं।
जिला पंचायत आरओ द्वारा यह जानकारी देर रात में सूचना विभाग को दी गई। जिसमें यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है किन दो उम्मीदवारों के नामांकन रद्द हुए हैं। जिला पंचायत आरओ द्वारा मीडिया से भी जानकारी छुपी जा रही है सुबह उन्हें फोन किया गया लेकिन फोन नहीं उठाया गया।
लेकिन सूत्रों से मिली अपुष्ट जानकारी के अनुसार यह दो नाम पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल रावत और किरन देवी के हो सकते हैं। हमारे द्वारा जब कमल रावत से बात की गई तो उन्होंने इसकी पुष्टि की है उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा साजिश के तहत उनका नामांकन रद्द कराया गया है। उन्हें बताया गया था कि सत्ता पक्ष द्वारा नामांकन रद्द करने के लिए काफी दबाव बनाया गया।

अब नाम वापसी के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि चुनाव मैदान में कितने उम्मीदवार मैदान में हैं।

शेयर करे

You may have missed