September 17, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

चंपावत कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो अभियुक्तों से अवैध शराब पकड़ी

Dukan Ad
Dukan Ad

 

आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 को सकुशल संपन्न कराये जाने हेतु कोतवाली चम्पावत पुलिस की शराब तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई।

चंपावत ।कोतवाली चम्पावत पुलिस द्वारा 2 अलग अलग स्थानों से अवैध शराब 15 बोतल देशी मसालेदार शराब माल्टा मार्का व 52 ट्रेटा पैक माल्टा देशी मसालेदार शराब, एवं 1 हाफ अंग्रेजी शराब की तस्करी करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशों के क्रम में कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया है। जिसके तहत पुलिस की भिन्न-भिन्न टीमों द्वारा 02 अलग अलग मामलों में दो अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब की तस्करी करते हुए अभियुक्त मनोज सिंह पुत्र खीम सिंह उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी ग्राम बिलौटा सौन पो.धामीसौन कोतवाली चम्पावत को ललूवापानी रोड चम्पावत से 15 बोतल देशी मसालेदार शराब माल्टा मार्का के साथ गिरफ्तार किया गया। एवं अभियुक्त कुंदन सिंह पुत्र गिरधर सिंह उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम पुनेठी थाना व जनपद चम्पावत* को गौडी रोड चम्पावत से 52 टेट्रा पैक माल्टा देशी मसालेदार शराब व 01 हाफ अंग्रेजी शराब royal stag के साथ गिरफ्तार किया गया दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम का विवरण
(टीम प्रथम)SI ललित पाण्डेय,कांस्टेबल. संजय कुमार, कांस्टेबल जगमोहन नेगी

दूसरी टीम में Adl SI प्रदीप जोशी,HC भुवन वर्मा,कांस्टेबल कुलदीप,कांस्टेबल भुवन भट्ट शामिल रहे।

शेयर करे