April 26, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

जिला पंचायत चुनाव में सबसे अधिक 9 नामांकन जनकांड़े सीट में बिरगुल और पाटन पाटनी में दो- दो नामांकन

जिला पंचायत चुनाव में सबसे अधिक 9 नामांकन जनकांड़े सीट में बिरगुल और पाटन पाटनी में दो- दो नामांकन

चंपावत । त्रिस्तरी पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्यों की सीटवार नाम नामांकन पत्र जमा होने के 3 दिन बाद भी निर्वाचन विभाग और सूचना विभाग ने सीट वार प्रत्याशियों की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है। चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों और ग्रामीणों से बात कर यह लिस्ट तैयार की गई है। जिला पंचायत चुनाव में
सबसे ज्यादा 9 प्रत्याशियों ने जनकांडे में, बिरगुल, पाटन-पाटनी और राईकोट कुंवर में 2-2 नामांकन हुए हैं।

चंपावत। जिला पंचायत की सभी 15 सीटों के नामांकन भरने की प्रक्रिया 5 जुलाई को पूरी हो चुकी है, लेकिन इन नामों की जानकारी लोगों को अब तक नहीं है, सिर्फ इतनी जानकारी है कि कुल 65 प्रत्याशियों ने नामांका पत्र जमा कराया है। यहां तक कि इसकी जानकारी पंचस्थानी निर्वाचन कार्यालय को भी नहीं है। प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीके आर्य का कहना है कि अभी नामांकन की सूची प्राप्त नहीं हुई है, सिर्फ संख्या की जानकारी RO द्वारा दी गई है। अलबत्ता विभिन्न सूत्रों के आधार पर हम सीटवार नामों की जानकारी दे रहे हैं।
सबसे ज्यादा 9 प्रत्याशियों ने जनकांडे में पर्चे भरे हैं। जबकि तीन ( बिरगुल, पाटन-पाटनी और राईकोट कुंवर) में 2-2 नामांकन हुए हैं। 9 जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। जबकि 10 और 11 जुलाई को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।

चंपावत विकासखंड क्षेत्र में जिला पंचायत सीटें और प्रत्याशीः

भंडारबोराः शैलेश जोशी, कमल सिंह रावत और अशोक सिंह महर।

शक्तिपुरबुंगाः मनमोहन सिंह बोरा, कृष्णानंद जोशी, मनीष महर, दिनेश चौड़ाकोटी और चंदर सिंह।

टनकपुरः पुष्पा विश्वकर्मा, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य किरन देवी, अंजलि आर्य, किरन और आयशा।

भजनपुरः सरस्वती चंद, रेनु चंद और सुनीता।

धुराः पूजा भट्ट, हिमानी बोहरा, ममता देवी और अनीत

बिरगुलः निर्मला महराना और अनीता महर।
लोहाघाट विकासखंड क्षेत्र में जिला पंचायत सीटें और प्रत्याशीः

पाटन-पाटनीः सुनीता जोशी और सुष्मिता फर्त्याल। राईकोट कुंवरः अनीता प्रथोली और पूर्व ब्लॉक प्रमुख उषा नलवा।

मटियानीः पुष्कर राम, दीपक टम्टा, पवन राम और प्रकाश राम।

बाराकोट विकासखंड क्षेत्र में जिला पंचायत सीटें व प्रत्याशीः

फर्तोलाः प्रकाश सिंह मेहता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीवान सिंह अधिकारी, योगेश जोशी, नारायण सिंह फर्त्याल, मनोज सिंह, सोनू और तनुता महर।

रैघांवः मनीषा कालाकोटी, ललिता राज, प्रभा देवी और पूजा।

पाटी विकासखंड क्षेत्र में जिला पंचायत सीटें और प्रत्याशीः

खरहीः संगीता बोहरा, बबीता गड़कोटी, सोनू बोहरा, मंजू देवी, निर्मला जोशी और पुष्पा देवी।

गरसाड़ीः आनंद अधिकारी, केसर सिंह, दीपक जोशी, घनश्याम सिंह और निर्मल।

जनकांडेः सुरेंद्र बोहरा, हिमेश कलखुड़िया, कविराज मौनी, नीतू मौनी, अशोक महर, सोनू सिंह, आशा करायत, ममता मौनी और वीरेंद्र सिंह।

कानीकोटः आशा अधिकारी, हयात सिंह बिष्ट, पंकज जोशी और विनोद कुमार।

शेयर करे