April 26, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

शक्तिपुर बुंगा सीट पर भाजपा में बगावत नगर मंडल महामंत्री कृष्णा जोशी और दिनेश चौड़ाकोटी ने कराया नामांकन, 9 कार्यकर्ताओं ने मांगा था टिकट

चंपावत। भाजपा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद पर 15 में से 13 सीटों पर अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है । जिसके बाद भाजपा में कई सीटों पर बगावत शुरू हो गई । शक्तिपुरबुंगा सीट से भाजपा में 9 कार्यकर्ताओं ने टिकट की दावेदारी की थी। लेकिन भाजपा ने मनमोहन बोहरा पर भरोसा जताया और उन्हें अधिकृत किया। इस सीट में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में टिकट की दावेदारी कर रहे दिनेश चौड़कोटी और कृष्ण जोशी ने बगावत की है। भाजपा के चंपावत नगर के मंडल महामंत्री कृष्णानंद जोशी ने भी बगावत की है वह लंबे समय से भाजपा में हैं उनकी धर्मपत्नी पार्वती जोशी वर्तमान में दुग्ध संघ अध्यक्ष हैं। वहीं दिनेश चौड़ाकोटी पिछले पंचायत चुनाव में इस सीट से दूसरे नंबर पर थे। कृष्णा
जोशी ने भाजपा संगठन और जिला अध्यक्ष पद पर अधिकृत प्रत्याशियों के चयन करने में पक्षपात करने का आरोप लगाया है। कृष्णा जोशी ने और दिनेश चौड़ाकोटी ने आज शुक्रवार को *शक्तिपुरबुंगा सीट से अपना नामांकन कराया है।*
शक्तिपुर बुंगा सीट से भाजपा से इन कार्यकर्ताओं ने की थी दावेदारी
मनमोहन सिंह बोहरा, चंदर सिंह बोहरा, भेषज सं7घ के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अशोक चौधरी, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख व महिला मोर्चा की कुमाऊं संयोजक विनीता फर्त्याल, दिनेश चौड़ाकोटी, कैलाश मेहरा, मोहन चंद्र जोशी, भेषज संघ के संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा और चंपावत दुग्ध संघ के निदेशक व चंपावत नगर मंडल महामंत्री कृष्णानंद जोशी।

शेयर करे