चंपावत।ll
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती के निर्देशन में वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद चंपावत के सीमांत गांव सैलानीगोठ एवं मडुआ (लोहाघाट) का निरीक्षण किया गया। सैलानीगोठ का निरीक्षण अपर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. नंदन सिंह आगरी एवं उनकी टीम द्वारा तथा मडुआ का भ्रमण सहायक परियोजना निदेशक सुश्री विम्मी जोशी एवं उनकी टीम द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान दोनों गांवों में पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, इंटरनेट, पंचायत भवन एवं आंगनवाड़ी केंद्रों की भौतिक स्थिति तथा स्थानीय आजीविका से जुड़े विषयों की समीक्षा की गई।?९

More Stories
गुरु रविदास जयंती वर्ष पर जिलेभर में होंगे समरसता के कार्यक्रम, दीपोत्सव से संवाद यात्रा तक की रूपरेखा तैयार
दूधपोखरा के गिरी एप्पल गार्डन में शुरू हुई सेब की तुड़ाई, पर्यटकों को मिलेगा खुद से सेब तोड़ने का मौका
तेंदुए से भिड़कर पिता की जान बचाने वाली वीर बेटी किरण पांडेय को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित