June 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

जिले में भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टोलरेंस के तहत होगा कार्य…जिलाधिकारी मनीष कुमार

चंपावत। चंपावत जिले के नवागंतुक जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में  प्रेस वार्ता कर चंपावत जिले को लेकर अपनी प्राथमिकताएं बताई। जिसमें उन्होंने प्रमुखता के साथ बताया कि जिले में भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य करेंगे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराना और मानसून काल में व्यवस्थाओं को बनाए रखना उनकी प्राथमिकता में रहेगा । जिलाधिकारी मनीष कुमार को कार्य करने का विराट अनुभव है । वह इंजीनियर,भारतीय रेल सेवा आईपीएस समेत जीवन के महत्वपूर्ण पड़ावों से होते हुए 2018 बेच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें उत्तरकाशी उधम सिंह नगर पौड़ी गढ़वाल में कार्य करने का अनुभव है।

आज पूरे आत्म विश्वास के साथ पत्रकारों से रूबरू हुए। ग्रामीण पृष्ठभूमि के इस अधिकारी में कुछ नया करने का ऐसा जुनून देखा गया कि आकर में छोटे एवं चुनौतियों से भरे इस जिले के लोगों की तकदीर व क्षेत्र की तस्वीर बदलने का मन बना कर आए हैं। नए डीएम ने ऐसे समय में कार्य भार संभाला है, जब पंचायती चुनाव की चुनौती उनके सामने है। हर जगह पेयजल एवं देवीय आपदा का संकट छाया हुआ है। डीएम ने कहां की गोल्जू, शारदा कॉरिडोर एवं मंदिर माला को जमीनी रूप देने के साथ उनका पहला लक्ष्य विभिन्न विकास कार्यों व योजनाओं कल अंतिम पंक्ति के लोगोंं तक पहुंचना है ।

एनआईटी भोपाल से ग्रेजुएट जिलाधिकारी जिले में विकास कार्यों को गति देने के साथ उनकी गुणवत्ता में अपना विशेष ध्यान केंद्रित करेंगे।

अब विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमियां पाई जाती है तो इसके लिए सीधे संबंधित अधिकारी उत्तरदाई माने जाएंगे। प्रेस वार्ता में जिला सूचना अधिकारी धीरज कार्की, आशा गोस्वामी, चंद्रशेखर जोशी, गणेश पांडे, योगेश जोशी, दिनेश पांडे, हरीश पांडे,कैलाश पांडे, पंकज पाठक, दीपक फुलेरा, संजय, मोहन समीर तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

शेयर करे

You may have missed