श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु रात्रि 06 बजे से प्रातः 06 बजे तक पूर्णागिरि मार्ग बंद
चंपावत। मां पूर्णागिरि सड़क
राज्यमार्ग-108 (ककराली गेट–ठुलीगाढ़–भैरव मंदिर) अन्तर्गत बाटनागाड़ क्षेत्र में गत दिनों हुई भारी वर्षा के कारण मलबा एवं बोल्डर आने, एवं वर्तमान में वर्षाकाल के चलते रात्रिकालीन अवधि में मार्ग पर आवागमन के दौरान भूस्खलन अथवा अन्य आपदाजनित घटनाओं की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए। सड़क को सुबह 6:00बजे से रात्रि 06:00 तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं ।
संभावित जन-धन की हानि से बचाव तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए पूर्णागिरि धाम आने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा की दृष्टि से जब तक उक्त मार्ग को पूर्णतः सुरक्षित एवं सुगम नहीं बना दिया जाता, तब तक यह मोटर मार्ग प्रतिदिन सायं 06:00 बजे से प्रातः 06:00 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन हेतु पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
यह आदेश जनसुरक्षा एवं आपदा जोखिम न्यूनीकरण की दृष्टि से तत्काल प्रभाव से प्रभावी लागू किए गए हैं साथ ही आदेश का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत कर्रवाई होगी।

More Stories
ज्ञान केंद्र बना बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नई पाठशाला, डीएम ने की सराहना
ऑरेंज अलर्ट के चलते चम्पावत में बुधवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
चंपावत में ‘जैक्लीन नाशपाती’ की सफल खेती, किसानों के लिए बनी नई उम्मीद