चंपावत। गंभीर बीमारी से ग्रसित 4 वर्षीय बालिका को मदद की दरकार है। बालिका के परिवार की माली हालत भी ठीक नहीं है मां भी गंभीर बीमारी से ग्रसित है। छोटी बच्ची का 16 वर्षीय भाई उसे इलाज के लिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाया है। सामाजिक कार्यकर्ता भाजपा नेता सचिन जोशी ने बताया कि 4 वर्षीय इन्दू अधिकारी लुवाकोट (बाराकोट)निवासी को जब अस्पताल में देखा तो स्थिति गंभीर थी।बच्ची का आधार,जन्म प्रमाण पत्र कुछ नहीं साथ में भी कोई उम्र दराज तीमारदार भी नहीं था। साथ में 16 वर्षीय इसका छोटा भाई बहन की हालात देखकर परेशान था और रो रहा था। कोई तीमारदार न होने के कारण बिना इलाज के घर वापस जाने की तैयारी में थे। रिश्तेदारों ने भी हाथ खड़े कर दिए थे ।
सचिन ने बताया कि उन्होंने फिजिशियन डॉ राकेश जोशी विश्वास दिलाया कि इस बच्ची की देखरेख और इलाज मैं सहयोग करूंगा और इसका इलाज हो जाए। डॉ राकेश जोशी नहीं बच्ची को अस्पताल में भर्ती कर लिया है । बच्ची के लिए दवाएं खरीद कर दे दी गई हैं। उन्होंने कहा कि इसके भाई के पास पैसे नहीं होने के कारण बिमार बहन को घर ले जा रहा था आप सभी से निवेदन है कि इस बच्ची के लिए थोड़ा थोड़ा सहयोग जरुर करें।

More Stories
चम्पावत में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 54 विभागों की हुंकार, उक्रांद का मिला समर्थन
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि