उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फीली हवाओं के बीच हिमवीरों ने किया विश्व योग दिवस का आगाज ।
लोहाघाट। खुले आसमान, चारों ओर बर्फ से ढकी पहाड़ियों, उस पर सूर्य भगवान द्वारा बिखेरी जा रही अपनी लालिमा, खुशनुमा मौसम स्वयं तथा दुनिया को योग से स्वस्थ रखने के संकल्प की बह रही बयारों के बीच उच्च हिमालयी क्षेत्र की 15 हजार फिट की ऊंचाइयों से किया गया योग दिवस पर किया योग। आईटीबीपी की लोहाघाट स्थित 36 वी वाहिनी के कमांडेंट संजय कुमार ने धाकड़ पोस्ट के
हिमवीरो एवं दुग्तू गांव के लोगो के संग पंचाचुली में योग किया । उनके साथ डिप्टी कमांडेंट मुकेश सिंह मौजूद रहे । कमांडेंट ने कहा योग एवं प्राणायाम आजीवन स्वस्थ रहने , सकारात्मक ऊर्जा का ऐसा स्रोत है जिसका कोई विकल्प ही नहीं है ।
द्वितीय कमान अधिकारी बेगराज मीणा ने आदि कैलाश में यहां यात्रा पर आए लोगो , स्थानीय ग्रामीणों एवं हिमवीरों के साथ योग किया । उनके साथ सहायक सेनानी डॉक्टर शुभम भी मौजूद रहे। इधर कोली ढेक परिसर में आयोजित सामुहिक योग में सहायक सेनानी गौरव कुमार, बीएस मेहता, मनमोहन सिंह, हिमवीर वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन”हावा” की चीफ पैटर्न अनुराधा सिंह ने भी हिमवीर महिलाओं के साथ योग किया । इस मौके पर एसएम दिनेश सिंह बिष्ट ,इंस्पेक्टर गोपाल वर्मा भी साथ थे।
फोटो – उच्च हिमालयी क्षेत्र में ग्रामीणों व आदि कैलाश तीर्थ यात्रीयो के साथ योग का आगाज करते आईटीबीपी के कमांडेंट संजय कुमार ।

More Stories
चम्पावत में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 54 विभागों की हुंकार, उक्रांद का मिला समर्थन
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि