मां पूर्णागिरि मेले के दौरान श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाले वाहन चालक के विरूद्ध की गयी चालानी कार्यवाही
चंपावत। मां पूर्णागिरि मेले में पुलिस अधीक्षक
अजय गणपित के निर्देशानुसार यात्रियों को सुगम एवं सुरक्षित तरीके से मन्दिर दर्शन कराये जाने तथा सुगम यातायात व्यवस्था बनाये जाने हेतु सभी मेला प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में 05 जून को भैरव मन्दिर क्षेत्रान्तर्गत *वाहन मैक्स संख्या UA03-5636 के चालक जाहिद पुत्र नत्थु मिय्या, निवासी वर्मालाइन, वार्ड न.-03, टनकपुर द्वारा वाहन में *यात्रियों के साथ अभद्रता करने की घटना का विडियों सोशल मीडिया के माध्यम से प्रकाश में आने पर चेतन सिंह रावत, प्रभारी निरीक्षक, टनकपुर के निर्देशानुसार वाहन चालक के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत *1000/रू. की चालानी कार्यवाही की गयी। साथ ही भविष्य में श्रद्धालुओं के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता नही करने हेतु निर्देशित किया गया।

More Stories
गुरु रविदास जयंती वर्ष पर जिलेभर में होंगे समरसता के कार्यक्रम, दीपोत्सव से संवाद यात्रा तक की रूपरेखा तैयार
दूधपोखरा के गिरी एप्पल गार्डन में शुरू हुई सेब की तुड़ाई, पर्यटकों को मिलेगा खुद से सेब तोड़ने का मौका
तेंदुए से भिड़कर पिता की जान बचाने वाली वीर बेटी किरण पांडेय को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित