April 26, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

20 वर्ष में भी कांग्रेस सत्ता में नहीं आने वाली :बंशीधर भगत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा

चंपावत। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत निजी कार्यक्रम में प्रतिभा करने के लिए चंपावत जिला मुख्यालय पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। मोदी के नेतृत्व से विश्व में भारत का मान बढ़ा है। केंद्र की मदद से उत्तराखंड विकास के पथ पर अग्रसर है। कहा कि आतंकवाद के मामले में मोदी ने सराहनीय कदम उठाया।
उन्होंने पहलगाम हमले के बाद वीर सैनिकों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए इस तरह काम किया कि किसी को भनक तक नहीं लगी और काम हो गया। सैनिकों के सम्मान में पूरा देश तिरंगा शौर्य यात्रा निकाल आभार जता रहा है। 50 साल पहले उन्होंने जिस जमरानी बांध परियोजना के लिए संघर्ष शुरू किया था अब पूरी होने जा रही है। जमरानी बांध उनके लिए जीवन-मरण का प्रश्न हो गई थी।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य द्वारा भाजपा को हालात नहीं नाम बदलने वाली सरकार कहने पर भगत ने कहा कि विकास देखने वाले को दिखेगा। कांग्रेस ने विकास की तरफ आंखें बंद की हैं। भगत ने कहा देहरादून स्टेडियम का नाम बदलने मामले में खेल सचिव ने स्पष्टीकरण दिया है कि स्टेडियम का नाम नहीं बदलने जा रहा है। भगत ने कहा कि कांग्रेस जनाधार खो चुकी है। अगले 20 वर्ष में भी कांग्रेस सत्ता में नहीं आने वाली। इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, दर्जा मंत्री श्याम पांडेय, पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, क्षेत्र प्रमुख प्रशासक विनीता फर्त्याल, पूर्व प्रमुख बहादुर फर्त्याल, शंकर पांडेय, हरीश पांडेय, सूरज प्रहरी, सभासद प्रेमा चिल्कोटी, मणिप्रभा आदि ने फूलमाला के साथ विधायक भगत का स्वागत किया।

शेयर करे