April 26, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

पूर्णागिरि मार्ग पर हाथी का उत्पात रसोई को तोड़ा

पूर्णागिरि मार्ग पर हाथी का उत्पात
टनकपुर के उचौलीगोठ गांव में पिछले कई दिनों से उत्पात मचा रहा हाथी
नुकसान की भरपाई और हाथी को गांव से दूर खदेड़ने की ग्रामीकों ने लगाई गुहार
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। गजराज का कहर थम नहीं रहा है। टनकपुर में पूर्णागिरि मार्ग से लगे गांवों में हाथी की दहाड़ से दहशत है। शुक्रवार की रात भी हाथी ने गांव के एक व्यक्ति की रसोई को तहस-नहस कर दिया। ग्रामीणों ने नुकसान का मुआवजा देने और रात्रि में गश्त लगाकर गजराज से निजात दिलाने की वन विभाग से मांग की है।
पूर्णागिरि मार्ग पर उचौलीगोठ गांव में गत रात्रि हाथी ने गांव दस्तक दी। ग्रामीण डूंगर सिंह महर, मोहन महर, किशोर महर की कच्ची रसोई और प्रदीप महर की कच्ची दुकान को क्षतिग्रस्त कर उसमें रखा सामान बर्बाद कर दिया। क्षेत्र में गजराज के लगातार आने से ग्रामीणों के साथ ही मां पूर्णागिरि के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं में भी दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी के उत्पात से निजात दिलाने की मांग की है।

शेयर करे