जनपद चम्पावत पुलिस द्वारा जनपद के सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाया गया बृहद सत्यापन अभियान
चंपावत। अभियान के दौरान 209 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन, 05 व्यक्तियों का धारा 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत 45,000/रू. तथा 07 व्यक्तियों का धारा 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत 1750/रू.की चालानी की गयी।
अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक महोदय चंपावत,टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चंपावत में बाहरी व्यक्तियों,किरायेदारो, रेहड़ी, फल,,ठेली लगाने वाले व्यक्तियों,मजदूरों आदि का सत्यापन, अभियान चलाते हुए अधिक से अधिक सत्यापन किए जाने हेतु सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है ।
उक्त के क्रम में दिनांक 4मार्च को जनपद चंपावत के सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस टीमो द्वारा अभियान चलाकर कुल 209 बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारो/ रेहड़ी/ फल/ठेली लगाने वाले व्यक्तियों/ मजदूरों का सत्यापन किया गया। बाहरी व्यक्तोयों/मजदूरों का सत्यापन नही कराये जाने पर 05 व्यक्तियों/ठेकेदारो का धारा 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत 40,000/रू0 के कोर्ट चालान व 5000/रू0 का नगद चालान किया गया। तथा 05 संदिग्ध व्यक्तियो का धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत1750/रू.की चालानी कार्यवाही की गयी।
इस अवसर पर सभी पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत लोगों को जागरुक करते हुए बताया गया कि यदि उनके क्षेत्र अंतर्गत कोई बाहरी,संदिग्ध व्यक्ति घूमते हुए दिखाई देता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे।

More Stories
ज्ञान केंद्र बना बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नई पाठशाला, डीएम ने की सराहना
ऑरेंज अलर्ट के चलते चम्पावत में बुधवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
चंपावत में ‘जैक्लीन नाशपाती’ की सफल खेती, किसानों के लिए बनी नई उम्मीद