July 27, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट व्यापार मंडल के महामंत्री विवेक ओली (विक्की) को मातृ शोक, रिकेश्वर घाट में हुआ अंतिम संस्कार

लोहाघाट । नगर व्यापार मंडल के महामंत्री विवेक ओली (विक्की) की माता हीरा देवी (65) का सोमवार तड़के उनके आवास पर निधन हो गया श्रीमती ओली पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।
सोमवार को उनका अंतिम संस्कार रिशेश्वर घाट में किया गया। जहां उनके पुत्र विवेक ओली तथा भतीजे कीर्ति ओली व नंदकिशोर ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग घाट पहुंचे हीरा ओली के निधन पर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल,राज आंदोलनकारी राजेंद्र गढ़कोटी, व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया, टीका देव खर्कवाल, हरीश मेहता, दानू सुतेडी, जगदीश राय, अशोक जुकरिया, दीपक ओली, सचिन जोशी, जगदीश ओली, रविंद्र देव, कीर्ति बगोली,पंकज वर्मा, देव सिंह, बल्लू मेहरा सहित समस्त व्यापारियों ने दुख जताया है।

शेयर करे