चंपावत।
भैरवां निवासी कीर्ति सिंह तड़ागी व कलावती तड़ागी की पुत्री निर्मला तड़ागी को पीएचडी की डिग्री अवार्ड की गई। डॉ निर्मला तड़ागी ने अपना शोध कार्य एसबीएस राजकीय महाविद्यालय, रूद्रपुर में भूगोल विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर पूनम रौतेला के निर्देशन में पूरा किया। उनके शोध कार्य का विषय “असेसमेंट ऑफ़ पापुलेशन प्रेशर ऑन लैंड रिसोर्सेस इन चंपावत डिस्ट्रिक्ट, उत्तराखंड” रहा। जिसके द्वारा उन्होंने चंपावत जिले में जनसंख्या वृद्धि, भूमि संसाधनों का अस्थिर उपयोग, पलायन की समस्या आदि विषयों पर अध्ययन किया। वर्तमान में निर्मला तड़ागी उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में जियो इनफॉर्मेटिक्स विभाग में सहायक प्राध्यापिका के पद पर कार्यरत है। उनकी इस उपलब्धि पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के निदेशक प्रोफेसर आर सी जोशी, एम बी जी पीजी कॉलेज हल्द्वानी भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर बी आर पंत व उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अकादमी निदेशक प्रोफेसर पी डी पंत ने हर्ष व्यक्त करते हुये बधाई दी। डॉ निर्मला तड़ागी ने अपनी इस उपलब्धि के लिए अपने माता-पिता, समस्त गुरुजनों एवं सभी सहयोगियों को धन्यवाद भी व्यक्त किया।

More Stories
चंपावत में 55.52 करोड़ से बन रहा साइंस सेंटर, चाय बागान में भी विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं
दीपावली से पहले लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, छह नमूने जांच को भेजे
प्रसव के कुछ घंटे बाद प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल