June 11, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

कांग्रेस ने गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया डॉ भीमराव अंबेडकर के अपमान का लगाया आरोप

कांग्रेस ने गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया डॉ भीमराव अंबेडकर के अपमान का लगाया आरोप

चंपावत। कांग्रेस ने आज 20 दिसंबर को चंपावत मोटर स्टेशन रोड पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका। उनका आरोप है कि गृह मंत्री ने 18 दिसंबर को राज्यसभा में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर पर अपमानजनक टिप्पणी की है। कांग्रेस ने इस बयान को दलित और संविधान विरोधी बताते हुए गृह मंत्री से माफी करने की मांग की है। साथ ही उन्हें बर्खास्त करने की भी मांग की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा राहुल गांधी पर झूठे आरोप लगा रही है

विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत, जिला महामंत्री एडवोकेट निर्मल सिंह तड़ागी, प्रवक्ता अशोक वर्मा, डॉ. महेश सिंह ढेक, दिग्विजय सिंह कार्की, विवेक जोशी, मोहन सिंह अधिकारी, मुरलीधर जोशी, प्रकाश बोहरा, जगदीश चंद्र, गंगादत्त थ्वाल, बालादत्त थ्वाल, रमेश जोशी, कमल भंडारी, मोहित, केदार सामंत, तुषार वर्मा, चंचल सिंह माहरा, लक्ष्मीदत्त थ्वाल, कैलाश राम, पूर्णानंद कापड़ी आदि कार्यकर्ता शामिल थे। वहीं भाजपा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर कांग्रेस पर भ्रांति फैलाने का आरोप लगाया है।

शेयर करे