June 11, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

पाटी ब्लॉक के गागर में भीषण सड़क दुर्घटना 8 लोग घायल

चंपावत।
पाटी ब्लॉक के गागर में बुधवार को *प्रातः 8.40 बजे एक बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें आठ लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार
वाहन संख्या-यू०के० 04 टीए0 5247 का ग्राम गागर में मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 150 मी० नीचे गिर गयी। वाहन दुर्घटना के समय वाहन में मय चालक सहित कुल 08 व्यक्ति सवार थे। उप जिलाधिकारी पाटी नितेश डांगर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में सभी व्यक्ति घायल हुए जिसमें 02 व्यक्ति गंभीर घायल हुए तथा 6 व्यक्ति सामान्य घायल हुए हैं। उक्त घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर सभी घायलों का तत्काल राहत एवं बचाव कार्य कर प्राथमिक उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पाटी में लाया गया, जिनको प्राथमिक उपचार उपरान्त चिकित्सक द्वारा उपचार हेतु जिला चिकित्सालय चम्पावत हेतु रेफर किया गया है।

शेयर करे