September 13, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

उत्तराखंड में अब दीपावली पर्व को लेकर 1 नवंबर के स्थान पर 31 अक्टूबर को होगा सार्वजनिक अवकाश

Dukan Ad
Dukan Ad

उत्तराखण्ड शासन से जारी दीपावली पर्व के अवकाश को लेकर संशोधन किया गया है। जिसमें पूर्व में घोषित 1 नवंबर के अवकाश के स्थान पर अब 31 अक्टूबर गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

सचिव दीपेंद्र चौधरी इसको लेकर पत्र जारी किया है। 1 नवंबर को सभी सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे।

उत्तराखण्ड राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने विषयक अधिसूचना संख्या-1881/xxxi (15) G/23-74 (सा0)/2016, दिनांक 26 दिसम्बर, 2023 के द्वारा दीपावली पर्व हेतु घोषित सार्वजनिक अवकाश दिनांक 01 नवम्बर, 2024 (शुक्रवार) में संशोधन करते हुए दिनांक 31 अक्टूबर, 2024 (गुरुवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। उक्त के अतिरिक्त दिनांक 01 नवम्बर, 2024 को कार्यालय यथावत् खुले रहेंगें।

उक्त विज्ञप्ति को इस सीमा तक संशोधित समझा जाय, अन्य शर्ते यथावत् रहेगी।

 

शेयर करे