June 8, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

बाराकोट रावल गांव के दीपक गड़कोटी बने चार्टर्ड एकाउंटेंट

दीपक गड़कोटी बने चार्टर्ड एकाउंटेंट
विकासखंड बाराकोट के ग्राम सभा रावलगांव के रहने वाले दीपक गड़कोटी पुत्र श्री उर्वा दत्त गडकोटी द्वारा चार्टर्ड एकाउंटेंट की परीक्षा पास कर डिग्री हासिल की.
दीपक की सफलता से संपूर्ण क्षेत्र में खुशी का माहौल है .
सामाजिक कार्यकर्ता एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी ने बताया कि दीपक चार्टर्ड एकाउंटेंट बनने वाले क्षेत्र के प्रथम युवा है जिन्होंने इस सफलता को पाकर संपूर्ण क्षेत्र को गौरवांवित करते हुए युवाओं के लिए एक नई मिसाल कायम की है. दीपक अपने परिवार में चार भाई बहनों में सबसे छोटे होने के साथ-साथ बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के थे जिस कारण उनके द्वारा अपनी शिक्षा दिल्ली जाकर ली और आज चार्टर्ड एकाउंटेंट बनकर क्षेत्र को बहुत बड़ा तोहफा दिया है.
दीपक के पिता उर्वा दत्त पूर्व में मल्टीनेशनल कंपनी में मैनेजर थे, वर्तमान में कृषि कार्य करते हुए अपना जीवन यापन कर रहे हैं एवं मां गृहणी है
दीपक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं अपनी दोनों बहनों के साथ बड़े भाई को देते हुए कहा है कि यह सब रिश्ते मित्रों और इष्ट देवता का आशीर्वाद रहा कि हम बड़े संघर्ष के बाद दिल्ली पहुंचकर इस परीक्षा को पास किया है.
दीपक की सफलता से ग्राम प्रधान शेखर गड़कोटी राज्य आंदोलनकारी दीपक गड़कोटी क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मला मेहरा ने बधाइयां देते हुए खुशी व्यक्ति की है.

शेयर करे