आतंकी हमले में हुए शहीदों को दी श्रद्धांजलि
लोहाघाट। जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकी हमले में बलिदानी हुए पांच सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए पूर्व सैनिक ने कैंडल मार्च निकाला गया।
मंगलवार को नगर लोहाघाट में पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष कै. आरएस देव के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों और लोगों ने वीर कालू सिंह माहरा चौक से शहीद स्मारक तक केंडल मार्च निकाला। उन्होंने भारत माता की जय का जयघोष के नारे लगाए। उन्होंने शहीदों को श्रद्धासुमन किए। इस दौरान उन्होंने शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, सुरेन्द्र ढेक,ललित अधिकारी, चरन सिंह माहरा, पुष्कर पंत आदि मौजूद रहे।
–फोटो।
परिचय। लोहाघाट में मंगलवार शाम को पूर्व सैनिकों और लोगों ने केंडल मार्च निकाला।

More Stories
नेपाल बॉर्डर के पास पांच हजार का इनामी गैंगस्टर स्मैक के साथ गिरफ्तार
चरस तस्करी के मामले में दो दोषियों को सजा, छह और चार साल का कठोर कारावास
मानदेय वृद्धि और पेंशन की मांग को लेकर उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन का प्रदर्शन, सरकार को 22 नवंबर का अल्टीमेटम