April 16, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, इस विभाग में निकलेगी भर्ती

देहरादून. उत्तराखंड में उच्च शिक्षा विभाग के तहत राजकीय महाविद्यालयों में शैक्षणिक सेवा हेतु 701 खाली पदों पर जल्द ही भर्ती की जाएगी. इनमें महाविद्यालयों के संकायों में शिक्षकों के खाली 455 पद और पुस्तकालय हेतु 25 पदों के लिए विस्तृत पत्र जल्द राज्य लोक सेवा आयोग को भेज दिया जाएगा, साथ ही समूह ‘ग’ के अन्य 221 पदों पर राज्य अधीनस्थ चयन सेवा आयोग भर्ती करेगा.

उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की अध्यक्षता में विधानसभा में आयोजित उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा मीटिंग में यह निर्णय लिया गया. मीटिंग के दौरान बताया गया कि पिछले चार वर्षों में शिक्षकों के लगभग 750 पद राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से भरे जा चुके हैं, जबकि शिक्षकों के खाली 455 पदों और पुस्तकालय अध्यक्षों के रिक्त 25 पदों पर एक सप्ताह के भीतर राज्य लोक सेवा आयोग को अधियाचन हेतु प्रेषित कर दिया जाएगा. इसी प्रकार समूह ‘ग’ के विभिन्न पदों को भरे जाने के लिए अधीनस्थ चयन सेवा आयोग को अधियाचन भेजने के निर्देश दे दिए गए है. बैठक में उच्च शिक्षा निदेशक डा. कुमकुम रावत ने निदेशालय का पृथक कैडर स्वीकृत कर एक विधि अधिकारी एवं चार जूनियर अभियंताओं के पद बनाने की मांग रखी, जिस पर मंत्री डा. रावत ने प्रस्ताव भेजने को कहा है।

शेयर करे