चंपावतः उत्तराखंड में मॉनसून ने इस बार समय से पहले दस्तक दे दी है । इसका ज्यादा असर कुमाऊं क्षेत्र में नजर आ रहा है। चंपावत में भी बीते दो दिनों से मूसलाधार बारिश होने जनजीवन प्रभावित हो गई है. बारिश से चंपावत-पिथौरागढ़ हाईवे समेत ग्रामीण क्षेत्रों की करीब 20 सड़कें बंद हो गई. उधर, झालाकुड़ी में सब्जी से लदा एक ट्रक मलबे की चपेट में आ गया। जिसमें चालक और परिचालक बाल-बाल बचे।
चंपावतः उत्तराखंड में मॉनसून ने इस बार समय से पहले दस्तक दे दी है. इसका ज्यादा असर कुमाऊं क्षेत्र में नजर आ रहा है. चंपावत में भी बीते दो दिनों से मूसलाधार बारिश होने जनजीवन प्रभावित हो गई है. बारिश से चंपावत-पिथौरागढ़ हाईवे समेत ग्रामीण क्षेत्रों की करीब 20 सड़कें बंद हो गई. उधर, झालाकुड़ी में सब्जी से लदा एक ट्रक मलबे की चपेट में आ गया. जिसमें चालक और परिचालक बाल-बाल बचे.
कामवहीं, भारतोली के पास हाईवे पर सड़क का 500 मीटर हिस्सा बह गया. जिससे पिथौरागढ़ की ओर जाने वाले वाहन और यात्री बीच में ही फंस गए. उधर, ग्रामीण क्षेत्रों की 20 सड़कें भारी मलबा आ जाने से बंद हो गई है. ऐसे में ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई जगहों पर पैदल मार्ग और पुलिया बह गई. जबकि, कई घरों में सुरक्षा दीवार गिरने से पानी घुसने की शिकायत मिली है.

More Stories
टनकपुर में 8.46 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई
हरेला मेले में बाजार क्षेत्र रहेगा वाहन मुक्त, पार्किंग में ही खड़े होंगे वाहन
सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गजेन्द्र जोशी बने उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष, चंपावत में खुशी की लहर