लोहाघाट/चम्पावत। लोहाघाट नगर के निकटवर्ती ग्राम कलीगांव की अनुप्रिया राय का देश की सर्वोच्च खेल नीति नियामक संस्था लोहाघाट/चम्पावत। लोहाघाट नगर के निकटवर्ती ग्राम कलीगांव की अनुप्रिया राय का देश की सर्वोच्च खेल नीति नियामक संस्था भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) में सहायक निदेशक के पद पर चयन हुआ है। लोहाघाट उप जिला अस्पताल में चीफ फार्मासिस्ट पिता मुकुल कुमार राय और फार्मासिस्ट मां किरन राय की बेटी की कामयाबी पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है। वैसे इससे पूर्व अनुप्रिया राय का चयन हरियाणा राज्य लोक सेवा आयोग में चयन और खंड विकास एवं पंचायती अधिकारी के रूप में भी हुआ था। 2022 की UPSC सिविल सर्विसेज में चयनित होने के बाद वर्तमान में वे भारतीय डाक सेवा के अधिकारी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। अनुप्रिया ने चम्पावत के एबीसी अल्मा मैटर पब्लिक स्कूल के बाद जवाहर नवोदय विद्यालय से शिक्षा ग्रहण की। बाद में वे दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ीं। एबीसी अल्मा मैटर पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. मदन सिंह महर का कहना है कि मेहनती अनुप्रिया राय की निरंतर कामयाबी क्षेत्र के प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए प्रेरणाप्रद है। हुआ है। लोहाघाट उप जिला अस्पताल में चीफ फार्मासिस्ट पिता मुकुल कुमार राय और फार्मासिस्ट मां किरन राय की बेटी की कामयाबी पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है। वैसे इससे पूर्व अनुप्रिया राय का चयन हरियाणा राज्य लोक सेवा आयोग में चयन और खंड विकास एवं पंचायती अधिकारी के रूप में भी हुआ था। 2022 की UPSC सिविल सर्विसेज में चयनित होने के बाद वर्तमान में वे भारतीय डाक सेवा के अधिकारी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। अनुप्रिया ने चम्पावत के एबीसी अल्मा मैटर पब्लिक स्कूल के बाद जवाहर नवोदय विद्यालय से शिक्षा ग्रहण की। बाद में वे दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ीं। एबीसी अल्मा मैटर पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. मदन सिंह महर का कहना है कि मेहनती अनुप्रिया राय की निरंतर कामयाबी क्षेत्र के प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए प्रेरणाप्रद है।

More Stories
ग्राम प्रधान संगठन की बैठक में पंचायतों के विकास पर मंथन, वित्तीय संसाधन समय पर देने की उठाई मांग
अमोड़ी में मेडिकल स्टोरों पर छापा, दो के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति
मुख्यमंत्री चैम्पियन ट्रॉफी ‘खेल महाकुंभ 2026-27’ की तैयारियों को लेकर एडीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश