लोहाघाट। लोहाघाट ब्लाक में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तराखंड सरकार ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायत पाटन-पाटनी को सम्मानित किया।शुक्रवार को पाटन-पाटनी की ग्राम प्रधान जानकी बोहरा की अध्यक्षता में और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी विवेक वर्मा के संचालन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी रामपाल सिंह ने बताया कि पाटन-पाटनी ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान जानकी बोहरा की पहल पर स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायत पाटन-पाटनी को सीएम पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुसार पुरस्कृत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान ने लोगों के साथ मिलकर पाटन-पाटनी में कूड़े के निस्तारण के लिए अनूठी पहल की। जिसे देखते हुए पाटन-पाटनी ग्राम पंचायत को सम्मानित किया गया है। इस मौके पर ग्राम प्रधान जानकी बोहरा ने सभी ग्राम पंचायत वासियों का सहयोग के लिए आभार जताया। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रकाश बोहरा, मोहन चन्द्र, सुभाष कुमार, सोबन सिंह, मदन सिंह,रमेश सिंह, भीम सिंह, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।

More Stories
चम्पावत में रिवर्स पलायन की नई तस्वीर: दिल्ली की नौकरी छोड़ गांव लौटे दंपति, खेती-डेयरी और होमस्टे से सालाना कमा रहे 20 लाख
लोहाघाट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग पर समय रहते पाया काबू, बड़ा हादसा टला
जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का मामला: चार नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी