चंपावत। तहसील पूर्णागिरी (टनकपुर) के मैदानी क्षेत्र में गर्मी के बढ़ते प्रकोप के दृष्टिगत आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकृत छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी नवनीत पांडे द्वारा तहसील पूर्णागिरी (टनकपुर) में समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 8 जून से 15 जून 2024 तक अवकाश घोषित किया गया है। अवकाश अवधि में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा विभागीय कार्य पूर्व की भांति किया जाएगा।

More Stories
ज्ञान गंगा सम्मान-2026 से सम्मानित हुईं डॉ. सुमन पांडेय
आदर्श चम्पावत @2030 की प्रगति की वर्चुअल समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विधायक के आंदोलन का असर,पांच दिन में होगी पुनौली उपकरण वितरण मामले की जांच,महाभ्रष्ट के बयान से पलटे