- चम्पावत। सीमांत मंच क्षेत्र में एक अनोखी शादी देखने को मिली यहां प्रेम प्रसंग के चलते हैं थाने में पुलिस को ही शादी करवानी पड़ी ।
जनप्रतिनिधियों और पुलिस कर्मियों ने नवदंपत्ति के लिए आर्थिक मदद भी जुटाई तथा आशीर्वाद दिया
चंपावत। जिले के सीमांत दुबडज़ैनल क्षेत्र में एक अनूठे अंर्तजातिय विवाह का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें शनिवार को दुल्हन थाने से अपने ससुराल के लिए विदा हुई। हुआ यूं कि सीमांत के चौड़ी रमैला निवासी दिनेश सिंह बोहरा (२१) पुत्र दीवान सिंह बोहरा और दुबड़ जैनल की अनुसूचित जाति परिवार की मंजू (२१) पुत्री लक्ष्मण राम के बीच बीते एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन अलग-अलग जाति के होने के कारण यह लोग सामाजिक लोक लाज के भय से आपस में विवाह नहीं कर पा रहे थे। दोनों ने शनिवार को घर से भागकर मंदिर में शादी करने का निर्णय लिया। लेकिन परिजनों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस दिनेश और मंजू को थाने ले आई और दोनों के परिजनों को थाने बुलाया गया। दोनों के दस्तावेजों की जांच की गई तो पाया गया कि दोनों बालिक हैं। परिजनों, पुलिस और अन्य जनप्रतिनिधियों के तमाम समझाने पर जब दोनों ही नहीं माने तो सभी लोगों ने एक राय से दोनों के विवाह की सहमति दे दी। जिसके बाद दोनों एक दूसरे को फूलों की माला पहना कर विवाह की रश्म पूरी की। दोनों ही परिवारों की माली हालात कमजोर होने के कारण थानाध्यक्ष दीवान सिंह ग्वाल, प्रमोद सिंह, पवन, अशोक, रंजीत राणा, हयात सिंह धौनी, दिलीप सिंह महर, बची सिंह, बैनी सिंह,
सुंदर सिंह, , गौरी देवी आदि ने आपस में चंदा जुटाकर आर्थिक मदद जुटाकर दुल्हा-दुल्हन को थाने से विदा किया।

More Stories
टनकपुर में 8.46 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई
हरेला मेले में बाजार क्षेत्र रहेगा वाहन मुक्त, पार्किंग में ही खड़े होंगे वाहन
सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गजेन्द्र जोशी बने उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष, चंपावत में खुशी की लहर