April 23, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

आम आदमी पार्टी ने INDIA गठबंधन प्रत्याशी को जिताने की जनता से की अपील

आम आदमी पार्टी ने INDIA गठबंधन प्रत्याशी को जिताने की जनता से की अपील

भाजपा का संकल्प पत्र एक जुमला पत्र, भाजपा बताए दो करोड़ नौकरियां, 15 लाख रुपया, किसानों की आय दुगुनी वादे का क्या हुआ

पीएम मोदी के कार्यकाल में बेरोजगारी 42 वर्षों में सबसे अधिक .. आप

भाजपा के 10 साल के कार्यकाल में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर, 400 का सिलेंडर 1200 का हो गया. आटा, दाल दूध तेल पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे

उद्योगपतियों को लूट की छूट, आम आदमी बेहाल

चंपावत। आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता संगीता शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी India गठबंधन का हिस्सा है।  INDIA गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में मंगलवार को प्रेसनोट जारी कर गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने की जनता से अपील की और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

लोकसभा चुनाव के लिए जारी भाजपा के संकल्प पत्र को आम आदमी पार्टी ने जुमला पत्र बताया ।  प्रेसनोट में आप नेता संगीता शर्मा ने कहा भाजपा के संकल्प पत्र से महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की एमएसपी गायब है । भाजपा की पिछली घोषणाएं जमीन पर आज तक नहीं आ पाई। भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव में संकल्प पत्र में वादा किया था, 20 करोड़ नौकरियां, काला धन, 15लाख रुपया, किसानों की आय दोगुनी, सभी को पक्का मकान का मोदी जी का वादा क्या हुआ ? भाजपा के 10 साल के कार्यकाल में महंगाई चरम पर है . 400 का सिलेंडर 1200 का हो गया. आटा, दाल दूध तेल पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं .उद्योगपतियों को लूट की छूट है आम आदमी बेहाल है ।
आप नेता संगीता शर्मा ने कहा देश में अघोषित इमरजेंसी लगी है फर्जी मुकदमे लगाकर विपक्ष के नेताओं को जेल में डाला जा रहा है , चुनाव के वक्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया, उनको जेल में डालकर प्रचार करने से रोका गया. भाजपा सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की है । जनता जेल का जबाब वोट से देगी ।
आप नेता संगीता शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल में ईंधन और दवाओं की कीमतें काफी बढ़ गई हैं।
“पीएम मोदी के कार्यकाल में, बेरोजगारी 42 वर्षों में सबसे अधिक हो गई। किडनी की बीमारियों, कैंसर और तपेदिक की दवाओं की लागत भी काफी बढ़ गई।”अग्निवीर योजना से युवाओं को धोखा दिया गया था। भाजपा सरकार में नौजवानों को रोजगार मांगने पर लाठियां मिली हैं .
संगीता शर्मा ने कहा कि 2024 के चुनाव में गलती से भी भाजपा को वोट न चला जाए अगर भाजपा को वोट दिया तो चुनाव जीतने के बाद भाजपा सरकार संविधान को बदल देगी और देश में खुलेआम तानाशाही का राज होगा इसलिए जनता से अपील करती हू कि भारी मतों से गठबंधन के प्रत्याशी को विजयी बनाएं ।

 

शेयर करे