June 4, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट में भारतीय जनता पार्टी ने स्थापना दिवस मनाया, सांसद प्रत्याशी अजय टम्टा भी रहे मौजूद

रिपोर्ट: निमिष राय, लोहाघाट

लोहाघाट। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा की अध्यक्षता पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। मुख्य वक्ता लोकसभा चुनाव के सांसद प्रत्याशी अजय टम्टा ने कहा कि जैसा उनका अपना परिवार है वैसी ही पार्टी है। लेकिन पार्टी हित में कई बार परिवार से भी इतर निर्णय लेने पड़ते हैं। उन्होंने बताया कि आजादी के बाद कांग्रेस के सत्ता में आने पर लोगों ने सोचा कि ऐसे देश एक बार फिर से गुलाम हो जाएगा। इसके लिए वर्ष 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी आदि के सहयोग से भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई। वर्ष 1977 के आम चुनाव में कांग्रेस से सत्ता छिन गई और वर्ष 1980 में जनता पार्टी को भंग कर भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ। इस मौके पर लोकसभा चुनाव के विधान सभा प्रभारी राम दत्त जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश करायत, सुभाष बगौली, गोविंद वर्मा, बलवंत गिरी, जीवन गहतोड़ी, सतीश खर्कवाल, चन्द्रशेखर बगौली आदि मौजूद रहे।

शेयर करे