रिपोर्टर: निमिष राय
लोहाघाट। लोकसभा चुनाव में चम्पावत जिला आइकन शांभवी मुरारी ने कुमाऊंनी बोली में मतदाताओं को जागरुक किया। इस दौरान उन्होंने 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव में सभी मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया।
तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त और चम्पावत की जिला आइकन शांभवी मुरारी ने कुमाऊंनी बोली में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जैसे होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया है, उसी तरह आगामी 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव में मतदान को एक पर्व की तरह मनाना है। उन्होने चम्पावत जिले के अन्य प्रदेशों में गए लोगों से मतदान करने के लिए जिले में आने की अपील की है।

More Stories
विधायक के कमीशन के आरोपों को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन ने खारिज किया
NPS-UPS के विरोध में कर्मचारियों ने किया पेंशन उपवास, OPS बहाली की उठाई मांग
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का शाल ओढ़ाकर किया स्वागत