पुल्ला-चमदेवल सड़क की बदहाली पर क्षेत्र के लोगों ने जताई गहरी नाराजगी
आक्रोशित ग्रामीणों ने हॉट मिक्स की मांग को लेकर किया प्रदर्शन ं
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड लोहाघाट के गुमदेश क्षेत्र की पुल्ला-चमदेवल मोटर मार्ग की बदहाली पर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जल्द सड़क को हॉट मिक्स से पक्का करने की मांग उठाई। जल्द मांग पूरी न होने पर लोनिवि के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी। मंगलवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य मदन कलौनी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सड़क की बदहाली पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि करीब आठ किमी. लंबी सड़क में जगह जगह गडढे बने हुए हैं। मोड़ों में सड़क की चौड़ाई भी कम है, जिससे हर वक्त दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि सड़क में कई स्थानों में पाला क्षेत्र भी है, जहां डामर टिक नहीं पाता है। सड़क में जगह जगह गड्ढे बने हुए हैं, जो दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से सड़क पर हॉट मिक्स कराने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन विभाग ग्रामीणों की समस्याओं को नहीं सुन रहा है। चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क में डामरीकरण नहीं किया गया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे। प्रर्दशन करने वालों में भुवन धौनी, प्रकाश धामी, कमल टम्टा, हयात चंद, तारा सिंह, डिगर धौनी, धन चंद, रामी राम, पुष्कर सिंह शामिल रहे।

More Stories
डॉ. जगदीश पंत ‘कुमुद’ बने उत्तराखंड भाषा संस्थान के सदस्य
हल्द्वानी की शंखनाद रैली को लेकर कांग्रेस पर जातिवाद फैलाने का आरोप, चंपावत में राहुल गांधी का पुतला फूंका
पुनोली में कृषि यंत्र वितरण में नहीं मिली वित्तीय अनियमितता विधायक अधिकारी ने लगाए थे गंभीर आरोप