चम्पावत। लोकसभा चुनाव के मध्ये नजर शासन ने 3 साल से अधिक कार्यकाल करने वाले 21 तहसीलदारों के स्थानांतरण किए हैं। आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद चंद्रेश कुमार ने शीघ्र स्थानांतरित तहसीलदारों को अपनी नवीन तैनाती में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। जिसमें चंपावत मुख्यालय में तैनात तहसीलदार ज्योति धपवाल को अल्मोड़ा स्थानांतरित किया गया है। लोहाघाट के तहसीलदार विजय गोस्वामी को पिथौरागढ़ स्थानांतरित किया गया है। वहीं चमोली से तहसीलदार धीरज सिंह राणा को चम्पावत स्थानांतरित किया गया है।

More Stories
वन पंचायत झिरखुनी के सरपंच चुने गए राजेश जोशी
‘आई लव चंपावत’ कहकर सीएम धामी ने दिए सियासी संकेत, 113 ग्राम पंचायतों को 10-10 लाख देने की घोषणा
टनकपुर में 1.104 किलो अफीम के साथ मामी-भांजा गिरफ्तार