November 14, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड की ली सलामी, पुलिसकर्मियों की फिटनेस और अनुशासन पर दिया जोर

पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड की ली सलामी, पुलिसकर्मियों की फिटनेस और अनुशासन पर दिया जोर

पुलिस लाइन में परेड के दौरान शारीरिक दक्षता, ड्रिल और शस्त्राभ्यास का कराया अभ्यास, परिवहन शाखा का भी किया निरीक्षण

चंपावत। पुलिस लाइन चंपावत में शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने परेड की सलामी ली। उन्होंने पुलिस बल के टर्नआउट, अनुशासन, शारीरिक दक्षता और कार्यकुशलता का निरीक्षण किया।

परेड के दौरान पुलिसकर्मियों को दौड़, तेज चाल, ड्रिल, स्क्वाड ड्रिल, शस्त्राभ्यास और सैल्यूट सहित विभिन्न शारीरिक एवं अनुशासन संबंधी अभ्यास कराए गए। पुलिस अधीक्षक ने जवानों को नियमित व्यायाम कर शारीरिक रूप से फिट रहने और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी तत्परता, जिम्मेदारी और सजगता के साथ करें।

परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन की परिवहन शाखा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन के साथ ही विभिन्न थानों में संचालित पुलिस वाहनों की स्थिति का जायजा लिया। वाहनों में लगे हूटर, माइक, टायरों और अन्य आवश्यक उपकरणों की जांच की गई। उन्होंने वाहनों को दुरुस्त रखने तथा आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शेयर करे