April 19, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

एसडीएम सहित जांच कमेटी ढटी गांव पहुंची

बाबा अविनासी की शिकायत पर एसडीएम सहित जांच कमेटी ढटी गांव पहुंची
लोहाघाटl। बाबा अविनासी की शिकायत पर एसडीएम रिंकू बिष्ट के साथ जांच कमेटी बाराकोट के ढटी गांव पहुंची। बाबा अविनासी ने विकास कार्यों में हुई प्रशासन की जांच से संतुष्ट न होने पर देहरादून में आत्मदाह की चेतावनी दी थी।
एसडीएम रिंकू बिष्ट के साथ जांच कमेटी के विभिन्न अधिकारी बाराकोट के ढटी गांव पहुंची। एसडीएम ने बताया कि पूर्व में गांव के लक्ष्मण नाथ उर्फ बाबा अविनासी ने विभिन्न विकास कार्यों के बारे में अनियमितता पर अपनी शिकायत दर्ज की थी। जिसके बाद जिला विकास अधिकारी ने इसकी विस्तृत जांच की। लेकिन लक्ष्मण नाथ जांच से संतुष्ट नही हुए। जिस पर डीएम नवनीत पांडेय ने एक बार फिर जांच कमेटी का गठन किया। जिसे देखते हुए जांच कमेटी बाराकोट के ढटी गांव गई। एसडीएम रिंकू बिष्ट ने बताया कि जांच कमेटी के ढटी गांव पहुंचने पर गांव के लोग तो मिले लेकिन शिकायतकर्ता लक्ष्मण नाथ मौजूद नहीं थे। एसडीएम ने बताया कि जांच कमेटी ने जांच के मामले में विभिन्न बिंदु रखे हैं। जिसमें लक्ष्मण नाथ के मौजूद होने पर वह बताएंगे कि कौन से बिंदु से संतुष्ट नहीं हैं। एसडीएम ने बताया कि इसके लिए एक बार और विभिन्न विभागीय अधिकारियों की बनी जांच कमेटी बाराकोट ढटी गांव जाकर ग्रामीणों के साथ शिकायतकर्ता लक्ष्मण नाथ से मिलेंगी। बैठक में खंड विकास अधिकारी, खजान चन्द्र जोशी, अवर अभियंता मनरेगा राज महर, अशोक सिंह महर, ग्राम विकास अधिकारी, प्रवीण भट्ट, ग्राम पंचायत अधिकारी अश्विन सागर, सहायक कृषि अधिकारी विजय शर्मा, लोनिवि के एई अनुपम राय, सहायक समाज कल्याण अधिकारी मनोहर जोशी के साथ केसर सिंह, राहुल सिंह बोहरा, पुष्कर सिंह बोहरा, जगदीश सिंह, पूरन सिंह, नाथ राम आदि मौजूद रहे।

शेयर करे