August 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

शांत बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण, तीन खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे

शांत बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण, तीन खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे

एनालॉग पनीर के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर सख्ती के निर्देश

चम्पावत । जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को चम्पावत के शांत बाजार क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान फास्ट फूड सेंटर, बेकरी, मिष्ठान भंडार और रेस्टोरेंट सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता, भंडारण व्यवस्था और एफएसएसएआई लाइसेंस की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान खोया, मिठाई और पके हुए भोजन के तीन नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे गए। विभाग ने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कारोबारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही, आयुक्त एफडीए उत्तराखंड के निर्देशों के क्रम में एनालॉग पनीर के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर प्रतिबंध का कड़ाई से पालन करने को कहा गया। कारोबारियों को केवल शुद्ध दूध से निर्मित गुणवत्तायुक्त पनीर एवं दुग्ध उत्पादों का ही विक्रय करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने चेतावनी दी कि एनालॉग या मिलावटी पनीर की बिक्री पाए जाने पर संबंधित विक्रेता के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अभियान में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी एवं सहायक दिनेश फर्त्याल शामिल रहे।

शेयर करे