September 6, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

गोरलचौड़ वार्ड की सभासद ने उपेक्षा का आरोप लगाया, डीएम को इस्तीफा सौंपा

Dukan Ad
Dukan Ad

चम्पावत। नगर पालिका गोरलचौड़ वार्ड 5 की सभासद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है । उन्होंने इलेक्ट्रिक में डीएम को अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बोर्ड बैठक में जो प्रस्ताव उनके द्वारा दिए जाते हैं उन पर अमल नहीं होता।
जो प्रस्ताव दिए जाते हैं उन्हें बाद में गुपचुप ढंग से हटा दिया जाता है । बोर्ड बैठक में रजिस्टर पर पहले ही सभासदों के हस्ताक्षर करा लिए जाते हैं । बाद में मनमाने ढंग से कार्यों को चढ़ाया जाता है। उन्होंने कहा की जब से में निर्वाचित हुई हूं लाखों रुपए का बजट नगर पालिका कार्यालय में खर्च हुआ है जिसमें तमाम भ्रष्टाचार हुए हैं। ईओ साहब को कई बार मौखिक रूप से बोर्ड बैठक में कहा परंतु विभाग पर इसका कोई असर नहीं पड़ा । जनहित के कार्यों की अनदेखी और विशेष लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है जिससे परेशान होकर मैं अपने पद से इस्तीफा दे रही हूँ।
नगर पालिका के ईओ एके बर्मा के बताया कि अभी सभासद की इस्तीफे की जानकारी उन्हें नहीं है।

शेयर करे