खुद को समझते थे चंपावत के जेम्स बॉन्ड चलाते थे 007 स्कॉर्पियो चरस तस्करी में हुए गिरफ्तार
संवाददाता चंपावत/ खटीमा। खटीमा पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में चंपावत जिले के चार युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 580 ग्राम चरस बरामद हुई है। बरामद चरस और तस्करी में लिप्त वाहन स्कॉर्पियो को पुलिस ने जब्त कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत करवाई की है। तस्करों का नेटवर्क खंगालेने को पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार आरोपियों का चंपावत में कॉफी खौफ था। आरोपी काले रंग की स्कॉर्पियो से चलते थे तथा धौंश जमाते थे। चंपावत में एक आरोपी के खिलाफ मारपीट का मामला भी पूर्व में दर्ज है।
उधमसिंह नगर के एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार’ और ‘नशा मुक्त अभियान’ के तहत की जा रही चैकिंग में खटीमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने सितारगंज रोड में काले रंग की स्कॉर्पियो कार यूके 03 बी 0007 को रोककर तलाशी ली तो उसमें सवार चार युवकों से 580 ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियीं में चंपावत के ग्राम बुंदेलाढेक लोहाघाट निवासी अमित सिंह (30), सूरज सिंह ढेक(32), ग्राम खुटी बाजरीकोट चंपावत निवासी सूरज सिंह (32) व त्यारसों जनकांडे चंपावत निवासी मनीष सिंह (20 ) शामिल है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक विकास कुमार (प्रभारी चौकी चकरपुर), अपर उप निरीक्षक नाथ सिंह, हेड कांस्टेबल संजय कुमार, हेड कांस्टेबल रविंद्र नाथ शामिल थे।

More Stories
मायावती में सेवा का संबल, निशुल्क चिकित्सा शिविरों से जरूरतमंदों को राहत
चंपावत में दर्जा मंत्री सुभाष बगौली और लोहाघाट में दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडे को भाजपा ने सौंपी चुनाव की कमान
सूअर के आतंक से किसानों की फसलें बर्बाद, मुआवजे और तारबाड़ की मांग