मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत सोमेंद्र सिंह बोहरा के परिजनों को सौंपी ₹10 लाख की सहायता राशि भाला लगने से हुई थी मौत
संवाददाता चंपावत ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत निवासी स्वर्गीय सोमेंद्र सिंह बोहरा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उनके परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने ₹10 लाख की आर्थिक सहायता राशि का चेक स्वर्गीय सोमेंद्र के पिता गोपाल सिंह बोहरा को सौंपा।
उल्लेखनीय है कि 18 अप्रैल 2026 को राजकीय पॉलिटेक्निक चंपावत की गोरल चौड़ मैदान में खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान उन्हें भाला लग गया था । अस्पताल पहुंचने से पहले उन्होंने दम तोड़ दिया था।

More Stories
एसएसजे कैंपस छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय भानु तड़ागी अध्यक्ष निर्वाचित एबीवीपी चारों खाने चित
धार्मिक पहचान छिपाकर संबंध बनाने और निकाह का दबाव डालने का आरोप, युवक गिरफ्तार
MES में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, दो गिरफ्तार फर्जी नियुक्ति पत्र, मोहर व 35 जॉइनिंग लेटर बरामद