संवाददाता चंपावत ।
जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार जिला सेवायोजन कार्यालय चम्पावत परिसर में बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे आयोजन के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा।
मेले में क्वैस कॉप प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग करते हुए अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए। रोजगार मेले में कुल 42 युवाओं ने आवेदन किया, जिनकी योग्यता एवं कौशल का कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा परीक्षण किया गया।
चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 26 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया। चयनित युवाओं को कंपनी द्वारा शीघ्र नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।
इसके अलावा 6 अन्य अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी आर.के. पंत ने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसे रोजगार मेलों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि रोजगार मेले युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।
रोजगार मेले के सफल आयोजन में कंपनी प्रतिनिधि दिनेश चंद्र एवं राकेश शर्मा के साथ विभागीय कर्मचारी दीपक वर्मा, के.एस. सौन, हीराबल्लभ कुलेठा, पूनम वर्मा, चंद्रशेखर जोशी और दिनेश चंद्र जोशी सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।





More Stories
लोहाघाट में मोडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक सीज
पूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से करें समाधान: डीएम
एसएसजे कैंपस छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय भानु तड़ागी अध्यक्ष निर्वाचित एबीवीपी चारों खाने चित