May 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

भंडारबोरा सीट मामला: भाजपा प्रत्याशी शैलेश जोशी,फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय में करेंगे अपील

भंडारबोरा सीट मामला: भाजपा प्रत्याशी शैलेश जोशी,फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय में करेंगे अपील
संवाददाता चंपावत।
चम्पावत जिले की भंडारबोरा जिला पंचायत सीट का चुनाव परिणाम एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गया है। जिला सत्र न्यायालय में प्रस्तुत दोनों आधिकारिक मतगणना अभिलेखों में विजई रहे भाजपा समर्थित प्रत्याशी शैलेश जोशी हाई कोर्ट की शरण में जाएंगे।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में भंडारबोरा सीट पर शैलेश जोशी और उनके प्रतिद्वंदी कमल सिंह रावत के बीच कांटे की टक्कर हुई थी। मतगणना के बाद परिणाम शैलेश जोशी के पक्ष में घोषित किया गया, जिसके बाद मामले को न्यायालय में चुनौती दी गई।

सुनवाई के दौरान न्यायालय में प्रस्तुत परिशिष्ट-7 (मतगणना परिणाम विवरणी) के अनुसार कमल सिंह रावत को 3111 मत मिले, जबकि शैलेश जोशी को 3282 मत प्राप्त हुए। इस आधार पर शैलेश जोशी 171 मतों से विजयी रहे।

इसके बाद प्रस्तुत परिशिष्ट-8 (मतगणना विवरणी) में कमल सिंह रावत को 3257 मत और शैलेश जोशी को 3282 मत दर्शाए गए। यहां भी शैलेश जोशी 25 मतों की बढ़त के साथ विजेता बने रहे।

दोनों अभिलेखों में तीसरे प्रत्याशी अशोक सिंह को 48 मत तथा कुल 278 मत निरस्त हैं।

मामले की सबसे अहम बात यह रही कि दोनों अलग-अलग मतगणना अभिलेखों में विजेता के रूप में शैलेश जोशी का नाम ही सामने आया।
शैलेश जोशी का कहना है कि
न्यायालय ने मतगणना प्रक्रिया में पाई गई लिपिकीय त्रुटियों के आधार पर निर्वाचन को निरस्त कर दिया, लेकिन किसी अन्य प्रत्याशी को विजयी घोषित नहीं किया।

अब शैलेश जोशी पक्ष इस फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती देने की तैयारी में है। उनका कहना है कि उपलब्ध आधिकारिक आंकड़े स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि दोनों ही परिस्थितियों में जनादेश उनके पक्ष में था और मतदाताओं का समर्थन उन्हें प्राप्त हुआ।

शेयर करे