चम्पावत। गोरलचौड़ मैदान में आयोजित गोलज्यू महोत्सव मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।
सीओ चम्पावत देवेंद्र सिंह कप्रवाण ने मेले का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने पुलिस जवानों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मेले में भीड़ प्रबंधन और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने को कहा।
चम्पावत पुलिस ने मेले में पहुंचने वाले नागरिकों से भी सहयोग बनाए रखने की अपील की है। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने को कहा गया है।



More Stories
स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना जरूरी
सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी* उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण
मांगों को लेकर विकास भवन में गरजे मिनिस्टीरियल कर्मचारी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन