April 19, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत बाजार में अराजक तत्वों ने की मारपीट 15000 लुटे

चम्पावत में दो युवकों को बीच बाजार में पीटा
– अज्ञात लोगों ने मारपीट के बाद 15 हजार लूटे, केस दर्ज

चम्पावत। चंपावत मुख्यालय में अराजक तत्व बेखौफ हो गए हैं उन्हें पुलिस का भी डर नहीं है । आय दिन चंपावत बाजार में हुड़दंग काटना और लोगों के साथ मारपीट करना अब आम हो गया है।
लोहाघाट से निजी कार्य के लिए कार से चम्पावत आए दो युवकों के साथ कुछ अज्ञात लोगों ने बीच बाजार में मारपीट कर दी। जिसमें लोहाघाट के दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी तहरीर के आधार पर घायल कार सवार युवक राजेश शर्मा निवासी मल्ला बापरु ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ किसी काम से गुरुवार को चम्पावत आये थे। आरोप है कि चम्पावत से लोहाघाट लौटने के दौरान जीआईसी तिराहे पर कार सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। जिसके बाद वे बेवजह गाली गलौच करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर तीनों अज्ञात कार सवार बाहर आए और उनके साथ मारपीट करने लगे। साथ ही वाहन में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़ित राजेश ने बताया कि उनके वाहन से अज्ञात लोगों ने चाबी व 15 हजार की नकदी भी लूट ली। कहा कि जाते जाते अज्ञात शख्स जान से मारने की धमकी दे गए। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करे