October 10, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

चंपावत जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ती का होनहार बेटा बनेगा सेना में अफसर सीडीएस परीक्षा में ऑल इंडिया 114 रैंक प्राप्त की, क्षेत्र में खुशी की लहर

Dukan Ad
Dukan Ad

संवाददाता चंपावत। चंपावत जिले में भगाना भंडारी आंगनबाड़ी केंद्र में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ती मीना जोशी के होनहार बेटे गौरव सेना में अफसर बनेंगे। अपनी कड़ी मेहनत माता-पिता के सहयोग से उन्होंने यह सफलता प्राप्त की है।
जिले के प्रतिभावान युवा गौरव जोशी ने सीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है ।
नारायण दत्त जोशी व्यापारी (दुकानदार) माता मीना जोशी के सुपुत्र, गौरव ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित संयुक्त रक्षा सेवा CDS परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक AIR-104 प्राप्त की है।
मूल रूप से ग्राम बाराबाटी, नरियाल गाँव के निवासी गौरव वर्तमान में कलेक्ट्रेट रोड, चम्पावत में निवास करते हैं।
उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय, चम्पावत से प्राप्त की है तथा वर्तमान में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, चम्पावत कैंपस अल्मोड़ा से स्नातक अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं।
गौरव का चयन भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) के लिए हुआ है, जहाँ वे लगभग डेढ़ वर्ष के प्रशिक्षण के पश्चात भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ( lieutenant ) के पद पर नियुक्त होंगे। उनकी सफलता से
पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है। मात्र 21 वर्ष की आयु में इस परीक्षा को उत्तीर्ण कर गौरव ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। गौरव ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है, जिनके मार्गदर्शन और समर्थन से वे इस मुकाम तक पहुँच सके हैं।

शेयर करे

You may have missed