टनकपुर क्षेत्र में एसओजी और पुलिस ने नेपाली नागरिक से 5 किलो चरस बरामद की है।
ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत मनिहारगोठ से तस्कर को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 31 मई को थाना टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत मनिहारगोठ से शीशम जंगल टनकपुर से एसओजी व पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त दिनेश सिंह रावत पुत्र हरीश सिंह रावत उम्र -35 वर्ष, निवासी ग्राम भटैना, थाना ब्रह्मदेव, तहसील महेन्द्र नगर,जिला कंचनपुर, नेपाल राष्ट्र के कब्जे से 05 किलोग्राम चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
उक्त सम्बन्ध में थाना टनकपुर में मु0 FIR N0-55/23 अन्तर्गत धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।
अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उसके द्वारा यह चरस ब्रह्मदेव नेपाल से स्वयं ही तैयार कर भारत राष्ट्र समीवर्ती मैदानी क्षेत्रों यथा टनकपुर, बनबसा, खटीमा में ऊंचे दामों में बेचने हेतु जा रहा था। *चरस तस्करी में पुर्व में पकड़े गये तस्करों* द्वारा भी उक्त व्यक्ति के *चरस तस्करी* के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी थी तभी से जनपद चम्पावत पुलिस द्वारा लगातार उक्त व्यक्ति पर नजर रखी जा रही थी।
पुलिस टीम में
01- चन्द्रमोहन सिंह प्रभारी निरीक्षक टनकपुर
02– SI सुरेन्द्र सिंह खड़ायत प्रभारी SOG
03- SI जितेन्द्र सिंह बिष्ट चौकी प्रभारी मनिहारगोठ
04-HC मतलूब खान SOG
05- HC गणेश बिष्ट SOG
06-HC मनोज बैरी SOG
07-C.उमेश राज SOG
08-C.नवल किशोर ANTF
09-C.महेश महेता ANTF
10-C.अशोक वर्मा ANTF
11-C.गिरिश भट्ट (सर्विलांस)
संग्रह शमिल रहे।
More Stories
लोहाघाट डिपो की बस475 किमी का सफर लेकिन 2 किमी में दे गई दगा, 20 पुरानी बसों का हो रहा संचालन
पूर्णागिरि मार्ग पर हाथी का हमला तहसनहस की रसोई
एंटी ड्रग सेल ने पीजी कॉलेज लोहाघाट में ” ज़िन्दगी को हाँ, नशे को ना कहें के तहत शपथ संपन्न करवाई