टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमोड़ी के पास हुआ हादसा दो कारों की भिड़ंत
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमोड़ी के पास दो कारों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने से दो लोग घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक आज 20 मार्च की दोपहर एनएच पर अमोड़ी में तुलसी होटल के नजदीक मोड़ पर दो कारों में सीधी टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने ने घायलों की मदद की।
दोनों घायलों को चंपावत अस्पताल लाया गया। इलाज के बाद घायलों की हालत में सुधार हो रहा है। टक्कर लगने से दोनों कारों को काफी नुकसान हुआ
है।

More Stories
गुलदार ने घर के पास से खींचकर 13 वर्षीय किशोर को मार डाला
14.25 करोड़ के मीडिया सेंटर के भूमि पूजन में पत्रकारों से अधिक दिखे जनप्रतिनिधि
चम्पावत में अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण