May 4, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत में 50 लाख की ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

कमेटी बनाकर 50 लाख की ठगी करने वाला अभियुक्त एसओजी चम्पावत द्वारा गिरफ्तार
..वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर भेजा गया
संवाददाता चंपावत।
रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत ने धोखाधड़ी व ठगी करने वाले अभियुक्त के विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/प्रभारी एसओजी को आदेशित किया गया है।
इसी क्रम में क्रम में दिनांक 19 मार्च को एसओजी टीम द्वारा सूचना संकलन, कुशल जानकारी हासिल करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए सर्विलांस की सहायता से समूह बनाकर कमेटी के माध्यम सें 50 लाख की ठगी को अंजाम देने वाले अभियुक्त को थाना रामनगर जनपद नैनीताल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
जो थाना चम्पावत में पंजीकृत FIR संख्या 02/26, धारा 318(4) BNS में वांछित था।
गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने न्यायालय चम्पावत में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
अभियुक्त का नाम व पता..
आनंद बल्लभ जोशी @ अजय जोशी पुत्र कृष्णा नन्द जोशी निवासी वार्ड नंबर 01 सौन गांव थाना भीमताल जिला नैनीताल पुलिस टीम में उ.नि.कमलेश भट्ट प्रभारी एस.ओ.जी. उ.नि. राजेश मिश्रा, ललित चौधरी SOG,
3-का0 कुलदीप सिंह SOG, सूरज कुमार SOG,गिरीश भट्ट SOG शामिल रहे।

शेयर करे