April 20, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत नगर पालिका को मिलेगा स्कॉच अवार्ड, आजीविका केन्द्र के माध्यम से हुआ 42.70 लाख का कारोबार

नगर आजीविका केन्द्र के माध्यम से हुआ 42.70 लाख का कारोबार, मिलेगा स्कॉच अवार्ड

चम्पावत। महिला सशक्तिकरण एवं उनकी आजीविका के उन्न्यन के लिए नगर पालिका में तमाम कार्य किये जा रहे हैं ।
सतत प्रयासों के अनुरूप आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार व शहरी विकास विभाग, उत्तराखंड द्वारा शहरी गरीबी उन्मूलन को संचालित दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) एवं ‘दीन दयाल जन आजीविका योजना-शहरी” (DJAY-S) के तहत राज्य का प्रथम नगर आजीविका केन्द्र (CLC) नगर पालिका परिषद् चम्पावत में संचालित किया जा रहा है।
जिसके माध्यम से स्वंय सहायता समूहों की महिलाओं के आजीविका सृजन को विभिन्न गतिविधिया संचालित की जा रही हैं।
जिसके तहत वर्तमान में सॉफ्ट टॉय निर्माण सेन्टर, नगर आजीविका सिलाई सेन्टर आदि स्थापित किये गये हैं।
केन्द्र में वर्तमान में स्वंय सहायता समूह की अनेकों महिलाओं द्वारा विभिन्न उत्पाद जैसे-सॉफ्ट टॉय निर्माण, ऐपण उत्पाद निर्माण, खाद्य पदार्थ उत्पाद निर्माण एवं गृह सज्जा उत्पाद निर्माण व वूलन उत्पाद आदि अनेकों कार्य किये जा रहे हैं। जिससे स्वंय सहायता समूह की महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रही हैं। केन्द्र के माध्यम से अब तक हुआ 42.70 लाख का कारोबार किया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे ने बताया कि इन सेंटरों के माध्यम से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं स्वरोजगार की ओर अग्रसर हो रही हैं।

पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने बताया कि नगर आजीविका केन्द्र के माध्यम से स्वंय सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा वर्तमान तक 42 लाख 70 हजार का व्यवसाय किया गया है। नगर आजीविका केन्द्र के माध्यम से किये गये उत्कृष्ट कार्यों के दृष्टिगत नगर आजीविका केन्द्र, नगर पालिका परिषद चम्पावत को स्कॉच अवार्ड 2025 हेतु चयनित किया गया है। जो कि शहरी विकास विभाग उत्तराखण्ड एवं जनपद चम्पावत व नगर पालिका चम्पावत के लिए हर्ष का विषय है। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम दिल्ली में 28 मार्च को होगा। जिसमें नगर पालिका के प्रतिनिधियों एवं शहरी विकास विभाग के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। पालिकाध्यक्ष पांडेय ने स्कॉच अवार्ड के लिए चयनित होने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

शेयर करे