September 3, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

पर्यावरण मित्र नितिन के निधन पर शोक

Dukan Ad
Dukan Ad

संवाददाता चंपावत।
नगरपालिका परिषद चंपावत में कार्यरत पर्यावरण मित्र नितिन कुमार (पुत्र श्री कैलाश पवार) का दिनांक 15 मार्च 2026 को आकस्मिक निधन हो जाने से समस्त नगरपालिका परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।
उनके असामयिक निधन की खबर से नगरपालिका परिषद चंपावत के अध्यक्ष, सभासदगण, अधिकारी एवं कर्मचारियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
नगरपालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे सहित सभी जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि श नितिन कुमार एक कर्मठ और कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी थे, जिनकी सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा।
इस दुखद अवसर पर नगरपालिका परिषद चंपावत कार्यालय में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नगरपालिका परिवार ने इस दौरान शोक व्यक्त करते हुए उनके प्रति अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
शेयर करे