संवाददाता लोहाघाट।
बाराकोट ब्लॉक में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। रविवार सुबह एक नर गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग की टीम ने गुलदार को पड़कर फिलहाल क्षीणा वन चौकी में रखा है। पकड़े गए गुलदार की उम्र उम्र 3 से 4 साल बताई जा रही है। इसे जल्द ही रेस्क्यू सेंटर भेज दिया जाएगा।
एक मार्च को बाराकोट में महिला तुलसी देवी जो घास लेने जंगल गई थी। उसे गुलदार ने अचानक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
जिसके बाद वन विभाग की टीम ने पिंजरे लगाकर गुलदार को पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया ।
बताते चले की इससे पूर्व ओखलंज,और च्यूरानी गांव से दो गुलदारों को पिंजरे में कैद कर रेस्क्यू सेंटर भेजा जा चुका है।
रेंजर आरके जोशी ने क्षेत्र के लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। वन विभाग की टीम में नंदा बल्लभ भट्ट, प्रकाश गिरी, रमेश त्रिवेदी, राजेंद्र भट्ट, गोकुल सिंह, दीवान सिंह, केशव दत्त और कमल शामिल रहे।

More Stories
‘आई लव चंपावत’ कहकर सीएम धामी ने दिए सियासी संकेत, 113 ग्राम पंचायतों को 10-10 लाख देने की घोषणा
टनकपुर में 1.104 किलो अफीम के साथ मामी-भांजा गिरफ्तार
सीएम धामी ने 98.18 करोड़ की 20 योजनाओं की दी सौगात