July 20, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

जिला अस्पताल में मिलेगी एमआरआई की सुविधा, मशीन लगाने का कार्य शुरू, डीएम ने किया निरीक्षण

जिला अस्पताल चम्पावत में एमआरआई मशीन की स्थापना शुरू, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
संवाददाता चंपावत।
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिला अस्पताल चम्पावत में स्थापित की जा रही अत्याधुनिक एमआरआई मशीन के इंस्टॉलेशन कार्य की शुरुआत हो गई है।

इस संबंध में जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा जिला अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट का स्थल निरीक्षण कर एमआरआई मशीन की स्थापना से संबंधित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एमआरआई कक्ष सहित क्रिटिकल केयर यूनिट के विभिन्न निर्माणाधीन हिस्सों जैसे आइसोलेशन वार्ड, आईसीयू ब्लॉक, ऑपरेशन थियेटर एवं एक्स-रे कक्ष का अवलोकन किया तथा कार्यों को गुणवत्ता मानकों एवं तकनीकी मापदंडों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

क्रिटिकल केयर यूनिट में आईसीआईसीआई फाउंडेशन द्वारा CSR मद के अंतर्गत एमआरआई मशीन स्थापित की जा रही है, जो माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों का परिणाम है।
क्रिटिकल केयर यूनिट के अंतर्गत 4 आइसोलेशन वार्ड, 2 आईसीयू वार्ड, 2 अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर, एमआरआई कक्ष, एक्स-रे कक्ष सहित अन्य उन्नत चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

परियोजना के पूर्ण होने के बाद जनपद में गंभीर एवं आपातकालीन रोगियों को उच्च स्तरीय उपचार जिला स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगा, जिससे बाहरी जनपदों में रेफर करने की आवश्यकता में कमी आएगी।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करे