संवाददाता।
थाना लोहाघाट पुलिस द्वारा ड्रिंक और ड्राइव में वाहन चालक को किया गिरफ्तार, वाहन सीज
संवाददाता।
थाना लोहाघाट पुलिस टीम सुगम सुरक्षा यातायात हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 09 कस्बा लोहाघाट में की जा रही चैकिंग दौरान एक व्यक्ति जो शराब के नशे में वाहन चलाते हुये पकड़े जाने (DRINK & DRIVE) पर कार चालक रविशंकर मुरारी पुत्र रमेश चन्द्र मुरारी निवासी खेतीखान तिराहा थाना लोहाघाट जनपद चम्पावत को नियमानुसार गिरफ्तार कर वाहन संख्या UK03TA0152 मैक्स बुलेरो को सीज़ किया गया है । साथ ही इस सम्बन्ध में अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस टीम में उ.नि. हेमन्त कठैत,हे.का.सुनील कुमार, अशोक कुमार शामिल रहे।

More Stories
चंपावत जिला अस्पताल में पहली बार लगेगी फेको मशीन, मोतियाबिंद के मरीजों को मिलेगी राहत
नवरात्र पर एसपी ने पूर्णागिरि मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
हिरण से टकराई कार, चालक घायल; हिरण की मौत